किसानों ने बदली परंपरा, नई विधि से धान की रोपाई

धान की उन्नत पैदावार के लिए किसान परंपरागत तरीके से हटकर नई विधि से धान की रोपाई कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:53 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:15 AM (IST)
किसानों ने बदली परंपरा, नई विधि से धान की रोपाई
किसानों ने बदली परंपरा, नई विधि से धान की रोपाई

संवाद सूत्र, नौगांव : धान की उन्नत पैदावार के लिए किसान परंपरागत तरीके से हटकर नई विधि से धान की रोपाई कर रहे हैं। नौगांव और पुरोला ब्लॉक में स्वैच्छिक संस्था हिसर तथा कृषि विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में करीब 251 गावों के किसानों ने श्रीधान विधि को अपनाया हैं। इससे बेहतर पैदावार होती है व खेतों से खरपतवार निकालने में सुविधा होती है।

श्रीधान विधि के मास्टर ट्रेनर जगजीवन बंधानी और बर्फिया लाल ने बताया कि सामान्य तरीके से खेती करने पर बेहतर पैदावार नहीं होता है। अब श्रीधान विधि के आधार पर धान की रोपाई पर जोर दिया जा रहा है। नौगांव ब्लॉक के कंसोला, मंजियाली, नौगांव, सौली, मुलाना, मुराड़ी और पुरोला ब्लॉक के स्वील, चंदेली, देवदूंग, विनगदेरा, हुडोली, सौदाड़ी, नेत्री, पुरोला में इस योजना के तहत धान की रोपाई की जा रही है।

हिसर संस्था की सचिव स्वतंत्री बंधानी ने कहा कि किसान क्लब और स्वयं सहायता समूह के मध्य इस विधि से कार्य शुरू किए गए। इस विधि से कम पानी, कम मेहनत से दोगुना उत्पादन किया जा सकता है। इसके अलावा ग्रामीणों को श्रीधान विधि पर नर्सरी निर्माण प्रशिक्षण, खेत की तैयारी, रोपाई, पंचगव्य जैविक खाद परीक्षण भी किसानों को दिए गए है।

chat bot
आपका साथी