छात्रों को सप्ताह में एक दिन डीएम पढ़ा रहे जीव विज्ञान

अपने पसंदीदा विषय जीव विज्ञान से उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने फिर से नाता जोड़ लिया। वह सप्ताह में एक दिन 12 वीं के छात्रों को जीव विज्ञान पढ़ा रहे हैं।

By BhanuEdited By: Publish:Tue, 23 May 2017 12:16 PM (IST) Updated:Wed, 24 May 2017 05:02 AM (IST)
छात्रों को सप्ताह में एक दिन डीएम पढ़ा रहे जीव विज्ञान
छात्रों को सप्ताह में एक दिन डीएम पढ़ा रहे जीव विज्ञान

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: अपने पसंदीदा विषय जीव विज्ञान से उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने फिर से नाता जोड़ लिया। वह सप्ताह में एक दिन 12 वीं के छात्रों को जीव विज्ञान पढ़ा रहे हैं। 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने राजकीय कीर्ति इंटर कालेज में 12वीं  के छात्रों को सप्ताह में एक दिन जीव विज्ञान विषय पढ़ाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि जीव विज्ञान उनका पसंदीदा विषय है और वे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में भी जीव विज्ञान पढ़ाते थे। इसलिए वे यहां भी सप्ताह में एक दिन बच्चों को जीव विज्ञान पढ़ाएंगे। 

इसके तहत वह पिछले सप्ताह से कीर्ति इंटर कालेज में जाकर छात्रों को पढ़ा रहे हैं। दूसरे सप्ताह भी जिलाधिकारी बच्चों को पढ़ाने के लिए इस कॉलेज पहुंचे। जहां जीव विज्ञान विषय की वादन में वंशागति का आणविका आधार नामक पाठ को पढ़ाना प्रारंभ किया। इसमें जिलाधिकारी ने बच्चों को डीएनए, आरएनए के बारे में पढ़ाया। 

कक्षा को रोचक बनाने के लिए वह बच्चों से बीच-बीच में प्रश्न भी पूछते रहे। छात्र आजाद नेगी, अजय कुमार, अजय मोहन, अंकित गुसाईं, मनीष सिंह, राजन पंवार, रविंद्र लाल आदि ने कहा कि जिलाधिकारी से पढ़ना बहुत अच्छा अनुभव है। 

जीव विज्ञान के क्षेत्र में नए शोध के बारे में जिलाधिकारी ने बच्चों को बताया। इससे बच्चों का ज्ञान में वृद्धि होगी और वह अन्य परीक्षाओं के लिए भी अधिक मजबूत हो सकेंगे। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आर. कुशवाह, प्रधानाचार्य सीएल शाह, प्रवक्ता जीव विज्ञान प्रभाकर सहित अध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: यहां ग्रामीणों के बुलंद हौसलों से पहाड़ चढ़ गया पानी

यह भी पढ़ें: कुमाऊं में लाइफ लाइन के लाइफ गार्ड बने वरिष्ठ नागरिक

यह भी पढ़ें: सूखे से सबक लेकर वन पंचायत ने लिखी नई इबारत

chat bot
आपका साथी