नेत्रदान को निकाली जनजागरुकता रैली

उत्तरकाशी : जनपद में नेत्रदान पखवाड़ा के तहत कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने नगर क्षेत्र म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 07:16 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 07:16 PM (IST)
नेत्रदान को निकाली  जनजागरुकता रैली
नेत्रदान को निकाली जनजागरुकता रैली

उत्तरकाशी : जनपद में नेत्रदान पखवाड़ा के तहत कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने नगर क्षेत्र में जनजागरुकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार, बस अड्डा, भैरव चौक से होते हुए जिला अस्पताल में हुई। रैली से पहले मुख्य चिकित्साधिकारी ने छात्राओं को नेत्रदान के महत्व को समझाया। वक्ताओं ने बताया कि एक व्यक्ति नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में रोशनी ला सकता है। नेत्रदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। इस मौके पर डॉ. सुजाता ¨सह, महिपाल राणा, पवन चंदेल, अखिलेश शर्मा, एके कन्नौजिया, विनोद कुमार आदि मौजूद थे। (जासं)

chat bot
आपका साथी