जल्द निकाली जाएगी रोपवे की निविदा: सतपाल महाराज

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यमुनोत्री धाम में पूजा अर्चना की। इस दौरा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Apr 2017 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 28 Apr 2017 08:30 PM (IST)
जल्द निकाली जाएगी रोपवे की निविदा: सतपाल महाराज
जल्द निकाली जाएगी रोपवे की निविदा: सतपाल महाराज

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यमुनोत्री धाम में पूजा अर्चना की। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने पर्यटन मंत्री को यमुनोत्री की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इस पर सतपाल महाराज ने कहा कि यमुनोत्री धाम में शीघ्र ही हेलीपैड तथा रोपवे का काम शुरू किया जाएगा। हेलीपैड की मांग काफी लंबे समय से की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए हैलीपैड जरूरी है। उन्होंने कहा कि खरसाली से यमुनोत्री के लिए रोपवे को लेकर जल्द ही निविदा जारी की जाएगी। जिससे यमुनोत्री धाम पहुंचने में यात्रियों को सुविधा मिल सके। यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों की मांग पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि का¨लदी गरुड़ गंगा यमुनोत्री धाम महायोजना के लिए वे शासन में बात करेंगे। जिसके बाद इस योजना पर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री अमृता रावत, यमुनोत्री विधायक केदार ¨सह रावत, यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल सहित कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी