प्रशिक्षण वर्गों से कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई ऊर्जा : सांसद

ंख्सांसद अजय भट्ट ने कहा कि शिविरों में प्रशिक्षित होने के बाद इन्हीं में से कोई सांसद या मंत्री बनेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 06:29 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 02:43 AM (IST)
प्रशिक्षण वर्गों से कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई ऊर्जा : सांसद
प्रशिक्षण वर्गों से कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई ऊर्जा : सांसद

संवाद सहयोगी, खटीमा: प्रशिक्षण वर्गो से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। प्रशिक्षित होने के बाद इन्हीं में से कोई कार्यकर्ता भविष्य में सांसद एवं मंत्री बनेगा। इसके बाद उसके कार्य करने का तरीका अलग होगा। समाज में जनहित के कार्य होंगे। यह बात सांसद अजय भट्ट ने प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कही।

सांसद भट्ट ने सोमवार को लोनिवि के अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा ही देश में ऐसी पार्टी है, जिसमें प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर कार्यकर्ताओं को ट्रेड किया जाता है। कार्यकर्ता हमारे लिए सबसे बड़ा है, हमारी निधि है। कार्यकर्ता का निर्माण करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग लगाए जा रहे है। इनके माध्यम से कार्यकर्ता प्रखर राष्ट्र भक्त होकर आगे बढ़ेंगे। इससे पूर्व सांसद भट्ट ने खटीमा ग्रामीण मंडल प्रथम दिूयरी में प्रशिक्षण वर्ग का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। बाद में खटीमा नगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। इस मौके पर विधायक पुष्कर सिंह धामी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश परिहार, जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, विवेक सक्सेना, नंदन सिंह खड़ायत, भुवन जोशी, किशन सिंह किन्ना, गणेश ठकुराठी, संतोष अग्रवाल, राजपाल सिंह, सतीश गोयल, मोहनी पोखरिया, रेनू भडारी, दयाकिशन जोशी, विनोद जोशी, गोविंद मेहता, गोपीराम, सचिन डोरा, सुरेश जीना आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी