राशन बढ़ाने को महिलाओं का प्रदर्शन

गदरपुर में पीले कार्ड पर राशन बढ़ाने की मांग को लेकर ग्राम पिपलिया नंबर एक की महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Apr 2020 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2020 06:14 AM (IST)
राशन बढ़ाने को महिलाओं का प्रदर्शन
राशन बढ़ाने को महिलाओं का प्रदर्शन

गदरपुर : पीले कार्ड पर राशन बढ़ाने की मांग को लेकर ग्राम पिपलिया नंबर एक की महिलाओं ने कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

कहा कि लॉकडाउन के चलते कामकाज बंद होने से परिवार के पुरुषों के पास इस समय रोजगार नहीं है। ऐसे में रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल ने कहा कि पीले कार्ड पर साढ़े सात किलो राशन बहुत कम है। इतने राशन से 10 दिन भी परिवार का खर्च नहीं चल सकता। उन्होंने प्रति यूनिट राशन बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में दिव्या विश्वास, रूपाली बाई, रिकल मजूमदार, यशोदा बसु, बबीता, ममता हालदार, राधा सरकार, माया विश्वास, सुनीता सरदार, आरती माइन, सुभद्रा विश्वास, मीनू, शिखा विश्वास, कविता विश्वास, उन्नति विश्वास, माया विश्वास, सपना विश्वास सहित काफी संख्या में महिलाएं थीं।

chat bot
आपका साथी