पति से कहासुनी होने पर महिला ने पिया टॉयलेट क्लीनर

सऊदी अरब गए पति से मोबाइल पर कहासुनी होने पर गुस्साई महिला ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 12:03 AM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 12:03 AM (IST)
पति से कहासुनी होने पर महिला ने पिया टॉयलेट क्लीनर
पति से कहासुनी होने पर महिला ने पिया टॉयलेट क्लीनर

संवाद सूत्र, जसपुर : सऊदी अरब गए पति से मोबाइल पर कहासुनी होने पर गुस्साई महिला ने टॉयलेट क्लीनर गटक लिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी हालत में सुधार बताया गया है। डाक्टर ने सूचना पुलिस को दे दी है। मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी एक महिला का पति पिछले चार साल से सऊदी अरब में है। महिला अपने पति को लेकर काफी परेशान रहती थी। दो दिन पहले महिला अपने पति से बातचीत कर रही थी। महिला अपने पति को जसपुर आने की जिद करने लगी। इस बीच दोनों में कहासुनी हो गई। तथा नाराज महिला ने मोबाइल पटक कर टॉयलेट क्लीनर गटक लिया। इससे उसका मुंह,जीभ,गला आदि झुलस गया। चीख पुकार सुनने पर पड़ोसियों ने उसे स्थानीय नर्सिग होम में भर्ती करवाया। डाक्टरों ने पुलिस को सूचना देकर तत्काल महिला को आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। डॉ एमपी सिंह ने बताया कि पति पत्नी में कहासुनी होने पर महिला ने तेजाब पी लिया था। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। उसकी जीभ में अभी भी छाले है। उसे नली के जरिये तरल पदार्थ दिए जा रहे है।

chat bot
आपका साथी