महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 05:53 PM (IST)
महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

रुद्रपुर, जेएनएन। नानकसागर कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आत्महत्या के कारणों का पता करने में जुट गई है। 

पुलिस के मुताबिक ग्राम इंदरपुर, लालपुर किच्छा निवासी शंकर का विवाह 14 फरवरी को नानकसागर कॉलोनी, प्रतापपुर निवासी सुदामा की बेटी इमलावती उर्फ काजल(24 वर्ष) से हुई थी। शंकर कम्बाइन मशीन चलाता है। इन दिनों वह काम के सिलसिले में बहराइच(यूपी) गया हुआ है। घर में उसकी मां मैना देवी और पत्नी काजल और बड़े भाई का परिवार था। सोमवार सुबह मैना देवी किसी काम से नारायणपुर गई हुई थी। घर में इमलावती अकेले ही थी। इसी बीच उसने टीनशेड की छत पर लगी बल्ली में दुपटटे का फंदा लगाया और उसपर लटककर जान दे दी। 

बताया जा रहा है कि आसपास की महिलाओं ने उसे आवाज दी तो कोई आवाज नहीं आई। इस पर उन्होंने काजल की सास मैना देवी को सूचना दी। मैना देवी घर पहुंची तो दरवाजे में अंदर से कुंडी लगी हुई थी। आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा और घर के भीतर प्रवेश किया। जहां काजल लटकी हुई थी। यह देख उनके होश उड़ गए। आनन फानन में उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। साथ ही घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: किसान ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

यह भी पढ़ें: युवती ने पंखे से लटककर दी जान, भाई-भाभी के साथ रहती थी किराए पर

यह भी पढ़ें: किच्‍छा में पत्नी के वियोग में वृद्ध ने लगाई फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव

chat bot
आपका साथी