चोरों ने उड़ाया मैजिक वाहन, हड़कंप

संवाद सहयोगी, खटीमा : टनकपुर राजमार्ग स्थित खड़ी एक मैजिक को बीती रात चोरों ने चोरी कर ली। जब सुबह घ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 05:05 PM (IST)
चोरों ने उड़ाया मैजिक वाहन, हड़कंप
चोरों ने उड़ाया मैजिक वाहन, हड़कंप

संवाद सहयोगी, खटीमा : टनकपुर राजमार्ग स्थित खड़ी एक मैजिक को बीती रात चोरों ने चोरी कर ली। जब सुबह घटना का पता चला तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

इस्लामनगर मोहल्ले के मेहंदी हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मैजिक संख्या यूके03टीए 0644 को शुक्रवार की रात कृष्णा टाकीज के सामने खड़ी थी। शनिवार की सुबह वह गाड़ी के पास पहुंचा तो वहां उसकी मैजिक नहीं खड़ी थी। यह देख वह दंग रह गया। आसपास समेत कई स्थानों पर मैजिक की तलाश की। परंतु कोई पता नहीं चल सका। एसएसआइ देवेंद्र गौरव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वाहन की खोजबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों व वाहन का पता लगा लिया जाएगा।

गोदाम से हजारों के खिलौने चोरी

खटीमा : चोरों ने वार्ड दो स्थित एक गोदाम का ताला तोड़ दिया। जहां से हजारों के खिलौने चोरी कर लिए। इस मामले में गोदाम स्वामी वार्ड दो निवासी सरदार हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि चोरों ने गोदाम से वहां रखे बच्चों के खिलौने चोरी कर लिए। जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये के करीब बताई गई है। इस दौरान चोर वहां लगा कैमरा भी तोड़कर अपने साथ ले गए। हालांकि वह सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी