शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ी

क्षेत्र में चल रहीं सर्द हवाओं की वजह से मौसम का मिजाज दिन-प्रतिदिन बदल रहा है। ऊपर से शीतलहर के साथ ही घने कोहरे ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कड़कड़ाती सर्दी से हर कोई बेहाल हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 07:12 PM (IST)
शीतलहर से लोगों  की मुश्किलें बढ़ी
शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ी

संस, बाजपुर : क्षेत्र में चल रहीं सर्द हवाओं की वजह से मौसम का मिजाज दिन-प्रतिदिन बदल रहा है। ऊपर से शीतलहर के साथ ही घने कोहरे ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कड़कड़ाती सर्दी से हर कोई बेहाल हो गया है। तराई क्षेत्र पूरी तरह से सर्द हवाओं के आगोश में है और दिन-रात चल रही शीतलहर की वजह से मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। सर्दी की वजह से लोग ठंड से कंपकपा उठे हैं। गुरुवार को भी लगातार आठवें दिन आसमान में धुंध छाई रही तथा सुबह के वक्त बूंदाबांदी होने के बाद दिनभर धूप छांव का दौर चलता रहा। सीमांत में सर्द हवाओं संग कोहरे का कहर

संवाद सहयोगी, खटीमा: सर्द हवाओं के चलने से सीमांत में ठंड ने जनजीवन की रफ्तार रोक दी। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कोहरे की धुंध छाई रही। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाकर राहत पाई।

2021 खत्म होने तक लोगों को ठंड का एहसास नहीं हुआ था। रात को छोड़ दें तो दिन में मौसम लगभग सामान्य सर्दियों सा रहा। दिसंबर में एक भी दिन कोहरा नहीं दिखाई दिया। लेकिन नए साल के आगाज के साथ ही मौसम ने अचानक पलटी मारी। जनवरी में एकाध दिन को छोड़कर अधिकांश दिन कोहरा ही छाया रहा। गुरुवार की सुबह समूचा क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। करीब-करीब पूरे दिन यही नजारा रहा। साथ में बहने वाली सर्द हवाओं ने तो जनजीवन की रफ्तार में ब्रेक लगा दिया। वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। धुंध की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। इधर मौसम विभाग के नरेंद्र रौतेला ने बताया कि तापमान में गिरावट जारी है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम 16 डिग्री पर जा पहुंचा है।

chat bot
आपका साथी