जन्मदिन पार्टी से लौटते समय पत्थर से कुचकर सहकर्मी की हत्या की

सिडकुल आद्योगिक आस्थान स्थित रिद्धि-सिद्धि फैक्ट्री में कार्यरत युवक की उसके ही सहकर्मी ने पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 28 Dec 2018 10:45 AM (IST) Updated:Fri, 28 Dec 2018 10:48 AM (IST)
जन्मदिन पार्टी से लौटते समय पत्थर से कुचकर सहकर्मी की हत्या की
जन्मदिन पार्टी से लौटते समय पत्थर से कुचकर सहकर्मी की हत्या की

रुद्रपुर, जेएनएन। सिडकुल आद्योगिक आस्थान स्थित रिद्धि-सिद्धि फैक्ट्री में कार्यरत युवक की उसके ही सहकर्मी ने पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। मध्य रात्रि घटना को अंजाम दे सहकर्मी फरार हो गया। पुलिस सहकर्मी की तलाश में दबिश दे रही है। 

पुलिस के अनुसार, रोहित कुमार (23 वर्ष) पुत्र वीर सिंह निवासी रतनपुरा इंचौली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ट्रांजिट कैंप में अपने साथियों के साथ रहता था। गुरुवार रात्रि ज्येष्ठा कॉलोनी तीन पानी डेम ट्रांजिट कैंप में विला नंबर 58 में जन्मदिन की पार्टी में गया था। पार्टी से लौटते समय बाइक पर रोहित अपने सहकर्मी से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

वह नशे में इतना धुत्त था कि रोहित के लड़ाई के दौरान नीचे गिरने पर उसने हाथ मे आए पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। कॉलोनी गेट पर तैनात गार्ड नन्हें ने इसकी जानकारी विला नंबर 58 में दी। उसके बाद उसकी सूचना पर पहुंची आपातकाल सेवा 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। रात भर पुलिस की गाड़ियां फरार आरोपित की तलाश में दौड़ती रही। एक ही रात में दो किच्छा में और एक रुद्रपुर में हुई हत्या से हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: किच्छा में सास-बहू की बेरहमी से हत्या, पति मौके से फरार

यह भी पढ़ें: हत्या का आरोपित बोला, रखता था पत्नी पर बुरी नजर तो मार डाला

chat bot
आपका साथी