शारदा सागर डैम के पानी से जलभराव की चपेट में आए 200 से अधिक परिवार

शारदा सागर डैम का जलस्तर बढ़ने से सिसैया झाउ परसा बलुआ खैरानी बगुलिया गांवों के 200 परिवार जलभराव की चपेट में आ गए हैं। सैकड़ों एकड़ भूमि पर लगी गन्ने की फसल गांव की सडकें भी जलमगन हो गई हैं। डूबने का खतरा देख स्कूली बच्चे भी घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:28 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:36 PM (IST)
शारदा सागर डैम के पानी से जलभराव की चपेट में आए 200 से अधिक परिवार
शारदा सागर डैम के पानी से जलभराव की चपेट में आए 200 से अधिक परिवार

संवाद सहयोगी, खटीमा: शारदा सागर डैम का जलस्तर बढ़ने से सिसैया, झाउ परसा, बलुआ खैरानी बगुलिया गांवों के 200 परिवार जलभराव की चपेट में आ गए हैं। सैकड़ों एकड़ भूमि पर लगी गन्ने की फसल, गांव की सडकें भी जलमगन हो गई हैं। डूबने का खतरा देख स्कूली बच्चे भी घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने गांव पहुंचकर नाव के जरिए जायजा लिया। जलभराव की चपेट में आने वाले जितेंद्र, हंसराज, हरीनंदन, रधनंदन, शंकर, प्रमोद राज, मुन्ना राजभर, इंद्रदेव, नागेंद्र, देवानंद आदि ग्रामीणों की कापड़ी ने समस्या सुनी। उन्होंने यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता कर पानी को तत्काल कम करने का अनुरोध किया। साथ ही गामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि संबंधित गांव के राजस्व उपनिरीक्षक से जानकारी ली जा रही है। बता दें कि सिसैया गांव मेलाघाट रोड स्थित है। जिसमें लगभग सैकड़ों परिवार डैम की भूमि पर वर्षाे से आशियाना बनाकर रह रहे हैं। दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा

संवाद सहयोगी, खटीमा: सीमांत में दो दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। आसमान में कोहरे की धुंध छाई हुई है। साथ ही सर्द हवाएं चल रही हैं। पारा भी 11 डिग्री पर जा पहुंचा है।

पिछले दो दिनों से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरे दिन भर आसमान में कोहरे की धुंध छाई रही। सुबह वक्त कोहरा लगने से लंबी दूरी की रोडवेज बसें व भारी वाहन धुंध की वजह से सड़कों पर रेंगते दिखाई दिए। इधर, मौसम विभाग के नरेंद्र रौतेला ने बताया कि तापमान में गिरावट जारी है। न्यनूतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम 24 डिग्री पर जा पहुंचा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी