होली पर वन विभाग के स्टाफ की छुट्टियां हुई कैंसिल, उत्तर प्रदेश से सटे इलाकों पर विशेष गश्त; जानिए वजह

होली पर वन विभाग की टीम की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। जसपुर व काशीपुर की टीम को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी स्वीकृत करने के निर्देश हैं। बताया कि दिन रात गश्त करने को कहा गया है। वन चौकियों से गुजरने वाले वाहन की नियमित चेकिंग की जा रही है। वन विभाग की एसओजी को भी अलर्ट किया गया है।

By abhay pandey Edited By: Riya Pandey Publish:Wed, 20 Mar 2024 09:19 PM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2024 09:19 PM (IST)
होली पर वन विभाग के स्टाफ की छुट्टियां हुई कैंसिल, उत्तर प्रदेश से सटे इलाकों पर विशेष गश्त; जानिए वजह
होली पर वन विभाग स्टाफ की छुट्टियां हुईं कैंसिल

जागरण संवाददाता, काशीपुर। होली को लेकर जंगलात ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश से सटे जगहों पर विशेष गश्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त की गई हैं। वन्यजीवों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप व ड्रोन की मदद ली जा रही है।

उत्तर प्रदेश से लगी सीमा पर होली व अन्य त्योहारी सीजन में संदिग्धों की घुसपैठ की आशंका रहती है। इससे वन विभाग की वन्य जीवों को शिकार से बचाने की चुनौती बढ़ जाती है। तराई पश्चिम वन प्रभाग के जसपुर डिवीजन के एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि जसपुर व काशीपुर की टीम को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी स्वीकृत करने के निर्देश हैं।

बताया कि दिन रात गश्त करने को कहा गया है। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व से बाघों का आना जाना रहता है। होली पर उनके शिकार की आशंका रहती है। वन चौकियों से गुजरने वाले वाहन की नियमित चेकिंग की जा रही है। वन विभाग की एसओजी को भी अलर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें-

Badrinath Dham में अभी भी जमी है पांच फीट से अधिक बर्फ, जल्द शुरू होगें पुनर्निर्माण कार्य

chat bot
आपका साथी