किशोर से कुकर्म का आरोपित चालक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, किच्छा : किशोर को खंडहर नुमा मकान में ले जाकर टुकटुक चालक ने उसक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 07:04 PM (IST)
किशोर से कुकर्म का आरोपित चालक गिरफ्तार
किशोर से कुकर्म का आरोपित चालक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, किच्छा : किशोर को खंडहर नुमा मकान में ले जाकर टुकटुक चालक ने उसके साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। बच्चे के गुमसुम रहने पर परिजनों के पूछ जाने पर डरते हुए पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर टुकटुक चालक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोर कर मेडिकल करवाया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपित टुकटुक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

टुकटुक चालक सलीम पुत्र जफश्र अली निवासी वार्ड नंबर सात किच्छा को 12 सितंबर को अस्वस्थ किशोर घूमते हुए मिला तो उसकी नियत खराब हो गई। उसने बहला फुसला कर उसे अपने टुकटुक में बैठा लिया और एक पेट्रोल पंप के पास खंडहर नुमा मकान में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। उसके बाद उसे जाने से मारने की धमकी देते हुए छोड़ कर चला गया। किसी तरह किशोर जब अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने उससे पूछा वह कहा गया था तो वह डर के कारण कुछ नहीं बता पाया। उसके गुमसुम रहने पर परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने उस पर दवाब बना कर पूछा तो उसने जो बताया उसे सुन कर सबके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित टुकटुक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी