भारतीय भाषा को मिले उचित सम्मान

खटीमा में भाषा आंदोलन संगठन के राष्ट्रीय सचिव रवींद्र सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 08:28 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 08:28 PM (IST)
भारतीय भाषा को मिले उचित सम्मान
भारतीय भाषा को मिले उचित सम्मान

संवाद सहयोगी, खटीमा: भाषा आंदोलन संगठन के राष्ट्रीय सचिव रवींद्र सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर भाषा नीति में बदलाव कर राष्ट्रीय स्वाभिमान को स्थान देने एवं भारतीय भाषाओं में केंद्रीय परीक्षाओं की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय भाषा को उचित सम्मान नहीं दिलाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में धामी ने कहा कि जिस देश की सत्ता अपनी भाषाओं का सम्मान और उन्हें महत्च एवं जनता की भाषा में कार्य नहीं कर सकती, उस देश की सत्ता मानसिक रूप से गुलाम और जनविरोधी ही कही जाएगी। उन्होंने कहा कि भाषा आंदोलन संगठन के प्रमुखों ने 13 मई 1994 को संघ लोकसेवा आयोग के समक्ष धरना दिया था। जिसे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी अपना समर्थन दिया है, संगठन की प्रमुख मांगों में एक यह है कि संघ लोकसेवा आयोग की सभी परीक्षाएं भारतीय भाषाओं में की लाए, इनमें अंग्रेजी की अनिवार्यता हटाई जाए।

chat bot
आपका साथी