अंग्रेजी में हाथ तंग, बीएलओ एप से जंग

जासं काशीपुर निर्वाचन में लगे कर्मचारियों का अंग्रेजी में हाथ तंग है। ऐसे में बीएलओ एप में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 11:17 PM (IST)
अंग्रेजी में हाथ तंग, बीएलओ एप से जंग
अंग्रेजी में हाथ तंग, बीएलओ एप से जंग

जासं, काशीपुर : निर्वाचन में लगे कर्मचारियों का अंग्रेजी में हाथ तंग है। ऐसे में बीएलओ एप में लिखी जानकारियां वह पढ़ नहीं पा रहे हैं। खास बात यह है कि अब कर्मचारियों के पास साधारण फोन है। जबकि यह एप सिर्फ मल्टीमीडिया फोन पर आ सकता है। ऐसे में सभी परेशान हैं। निर्वाचन में बीएलओ का कार्य करने के लिए लगे कर्मचारियों में उपेक्षा पनप रही है। पंचायत चुनाव में लगे कर्मचारियों को गाइडलाइन के लिए एप लांच हुआ है। जिसकी गाइडलाइन की सहायता से बीएलओ काम कर रहे हैं, लेकिन एप में लिखी जानकारी अंग्रेजी में है और कर्मचारियों का हाथ अंग्रेजी में तंग है। ऐसे में निर्वाचन का काम करने में कर्मचारियों को दिक्कत आ रही है। उन्होंने तहसील में पत्र देकर जानकारी हिदी में कराने के साथ ही विभाग से मल्टीमीडिया फोन की भी मांग की है।

chat bot
आपका साथी