सोमवती अमावस्या पर नानकमत्ता साहिब में हजारों संगत उमड़ी

By Edited By: Publish:Tue, 26 Aug 2014 01:33 AM (IST) Updated:Tue, 26 Aug 2014 01:33 AM (IST)
सोमवती अमावस्या पर नानकमत्ता साहिब में हजारों संगत उमड़ी

नानकमत्ता : ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में सोमवती अमावस्या पर हजारों संगत ने मत्था टेक कर अरदास की। गुरुद्वारे में धार्मिक दीवान सजा व गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

सोमवार को गुरुद्वारे में सुबह चार बजे से सोमवती अमावस्या पर संगत के उमड़ने का क्रम शुरु हो गया था। सर्वप्रथम पवित्र सरोवर में संगत ने डुबकी लगाने के बाद गुरुद्वारे में मत्था टेका, अरदास की। इस दौरान पीपल साहिब, पंजा साहिब, दूध वाला कुंआ, बाऊली साहिब, अजायब घर, भंडारा साहिब आदि धार्मिक स्थलों के संगत ने दर्शन किए। बाबा अलमस्त दीवान हाल में धार्मिक दीवान सजा कर रागी ढाडी कविसरी जत्थों में लखमीर सिंह मस्त, सतपाल सिंह बीए, ज्ञानी सुर्जन सिंह, मुख्त्यार सिंह सेवक, गुरनाम सिंह परवाना, बलदेव सिंह दानी बंगर, मक्खन सिंह मौजी आदि ने गुरु का गुणगान कर संगत को निहाल किया। यूपी सिख मिशन हापुड़ के पंचप्यारों द्वारा भंडारा साहिब में करीब दो दर्जन प्राणियों को अमृत संचार कराया। लंगर हाल में गुरु का अटूट लंगर हजारों संगत ने छका। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से श्री अकाल तख्त अमृतसर के सिंघ साहिबान ज्ञानी बचन सिंह को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इधर, डेरा कारसेवा व डेरा लोह लंगर बाबा सुलक्खन सिंह डेरा कारसेवा में भी सैकड़ों संगत ने गुरु का अटूट लंगर छका।

chat bot
आपका साथी