बंगलुरु में बंधक बनाए गए पांच किशोर घर लौटे

जागरण संवाददातासितारगंज बंगलुरू में बंधक बनाए गए पांच किशोर घर लौट आए हैं। बताया जाता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jul 2019 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jul 2019 11:37 PM (IST)
बंगलुरु में बंधक बनाए गए पांच किशोर घर लौटे
बंगलुरु में बंधक बनाए गए पांच किशोर घर लौटे

जागरण संवाददाता,सितारगंज: बंगलुरू में बंधक बनाए गए पांच किशोर घर लौट आए हैं। बताया जाता है कि इन्हें पड़ोस का एक ठेकेदार बीस दिन पहले काम दिलाने के बहाने बंगलुरू ले गया था। वापस लौटे किशोरों ने बताया कि ठेकेदार उन्हें शारीरिक यातनाएं दे रहा था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार ने उन्हें मुक्त करते हुए घर लौटने के लिए ट्रेन में बिठा दिया था।

नहरपार की रहने वाली लज्जावती, प्रीती, पवित्रा, माया व राम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके बच्चे काम की तलाश में थे। आरोप लगाया कि वार्ड नंबर छह में रहने वाला एक ठेकेदार बीस दिन पहले पांच बच्चों जिनमें अंकित पुत्र नंदा कार्की, बंटी पुत्र रामदास, नरेश पुत्र पप्पू, अंकित पुत्र अमन मंडल व शिवा पुत्र राम सिंह को अच्छा काम देने का लालच देकर बंगलुरू ले गया। जहां सभी को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद ठेकेदार उन्हें शारीरिक यातनाएं दे रहा था। परेशान किशोरों को वह घर भी नही आने दे रहा था। परिजनसें की शिकायत के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ठेकदार से तीन जुलाई को फोन के जरिए संपर्क किया। तब उसने बताया कि वह पांचों किशारों को ट्रेन से घर भेज देगा। पन्द्रह से सोलह वर्ष की उम्र के पांचों किशोर शुक्रवार की देर रात वापस घर लौट आए। उन्होंने परिजनों को बताया कि ठेकेदार ने उन्हें खूब यातनाएं दी हैं। घर वालों के पुलिस के पास जाने के बाद ही ठेकेदार ने उन्हें घर भेजा है। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि पांच किशोर घर लौट आए हैं लेकिन बुलाने के बाद भी किशोर व उनके परिजन कोतवाली नही आए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों से पूछताछ करने के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी