अनुशासन है भाजपा की पहचान

किच्छा में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि अनुशासन भाजपा की पहचान है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 12:26 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 12:26 AM (IST)
अनुशासन है भाजपा की पहचान
अनुशासन है भाजपा की पहचान

जागरण संवाददाता, किच्छा : भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि अनुशासन भाजपा की पहचान है। कार्यकर्ता अपनी गरिमा बरकरार रखते हुए जनता की समस्याओं तक पहुंचकर जनता से जुड़ने का कार्य करें। कार्यकर्ता ही सरकार और संगठन के बीच की धुरी है। कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें।

अंत्योदय भारत पर विधायक राजेश शुक्ला ने सरकार द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि समाज के अंतिम छोर तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य सरकार का लक्ष्य है। कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच सरकार द्वारा कराए कार्य में सेतु का काम करते है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला ने कहा कि भाजपा में हर वर्ग का हित सुरक्षित है। भाजपा में वंशवाद का कोई स्थान नहीं है।

प्रशिक्षण शिविर का संचालन विधानसभा पालक पवन चौहान की देख रेख में किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैली फुटेला, मंडल अध्यक्ष विवेक राय, दिनेश भाटिया, धर्मराज जायसवाल, विवेकदीप सिंह दीपू, रंजीत नगरकोटी, राकेश गुप्ता, जानकी तिवारी, नीरज बजाज, लवी सहगल, भूपेंद्र राय, भूपेंद्र नेगी, नितिन मैसी, अमित कोली, नितिश बाला, सरन संधू, देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

------------

दो दिन में होंगे आठ सत्र

कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए दो दिन में आठ सत्र आयोजित किए गए है। इस दौरान पहले दिन चार व दूसरे दिन भी चार समान सत्रों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा का इतिहास, अंत्योदय प्रयत्न, वैचारिक मुख्य धारा, एवं आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन व सरलता का पाठ पढ़कर नीतिगत निर्णय के साथ संगठन के प्रचार प्रसार के तरीकों की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी