बाजपुर में सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

बाजपुर में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने शुक्रवार को सहकारी चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 04:12 PM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 04:12 PM (IST)
बाजपुर में सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू
बाजपुर में सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

संवाद सहयोगी, बाजपुर : कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने शुक्रवार को सहकारी चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र का हवन-यज्ञ के बाद चेन में गन्ना डालकर विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में आर्य ने कहा कि को-जनरेशन प्लांट के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। एथनाल प्लांट का कार्य अंतिम चरण में है। मजदूरों-किसान के हित में चीनी मिल को बचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। किसानों से गन्ने की खेती को सीमित नहीं करने की अपील भी की।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरेंद्र सिंह लाडी ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल गदरपुर, सितारगंज से पहले ही बंद होने के कगार पर थी, जिसे बचाने का कार्य मंत्री आर्य ने किया है। गन्ना एवं चीनी उद्योग सचिव चंद्रेश यादव ने कहा कि चीनी मिल के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया गतिमान है। प्रधान प्रबंधक प्रकाश चंद्र ने कहा कि चीनी मिल सहकारिता की बुनियाद है। हालात सुधारने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने चीनी मिल में वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताते हुए इसकी जांच करवाने व एथनाल प्लांट की स्थापना जल्द से जल्द करवाने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा व संचालन हेमंत बिष्ट एवं वीरसेन राठी ने की। इससे पूर्व पं. वासवानंद जोशी द्वारा हवन-यज्ञ के बाद पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह रंधावा, हरवंत सिंह ढिल्लो, कुलविदर सिंह किदा, राजकुमार, पवन शर्मा, गोपाल कोच्छड़, गौरव शर्मा, वीरेंद्र बिष्ट, रजनीत सिंह सोनू, उपेंद्र चौधरी, नवदीप सिंह कंग, डीके जोशी, विकास गुप्ता, विमल शर्मा, राहुल वर्मा, मुकुंद शुक्ला, अनिल वाल्मीकि, हरमीत सिंह नीटू, नितिन बिष्ट के साथ ही तहसीलदार प्रेम सिंह, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, मुख्य गन्ना अधिकारी डा.राजीव अरोरा, सीए एके श्रीवास्तव, विशेष चंद शर्मा आदि मौजूद थे।

----------

सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे दो किसानों को किया सम्मानित

चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र के शुभारंभ के दौरान सबसे पहले ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंचे ग्राम फरीदपुर निवासी गुरविदर सिंह व बैलगाड़ी स्वामी गांव बाजपुर निवासी मो. यूनुस को मिल प्रशासन ने बाल्टी, कंबल व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

-----------

छठ पर्व की दी बधाई

मंत्री आर्य ने सभी को छठ पर्व की बधाई दी। कहा कि हमारे पूर्वांचल समाज के मेहनतकश कर्मकार भी इस मिल में कार्यरत हैं।

chat bot
आपका साथी