काशीपुर के कांग्रेसियों का प्रियंका को चुनाव लड़ाने का मूड

जागरण संवाददाता, काशीपुर : नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में पूर्वांचल की कमान संभाल रहीं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 11:48 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 11:48 PM (IST)
काशीपुर के कांग्रेसियों का प्रियंका को चुनाव लड़ाने का मूड
काशीपुर के कांग्रेसियों का प्रियंका को चुनाव लड़ाने का मूड

जागरण संवाददाता, काशीपुर : नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में पूर्वांचल की कमान संभाल रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को नैनीताल ऊधम¨सह नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने पर गहन मंथन हुआ।

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने नैनीताल-ऊधम¨सह नगर लोक सभा सीट पर प्रत्याशियों के प्रस्ताव भेजने को कहा है। कांग्रेस नगर कमेटी की बुधवार को पटेलनगर स्थित नवचेतना कांग्रेस भवन में लोकसभा सीट पर प्रत्याशी चयन के प्रस्ताव पर बैठक हुई। पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल को प्रत्याशी बनाने के प्रस्ताव पर सहमति बनने की संभावना थी। बैठक के दौरान महेंद्र का नाम आया तो विधानसभा चुनाव लड़ चुके मनोज जोशी ने प्रियंका गांधी को यहां लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव रखा। इस पर कई कार्यकर्ताओं ने उनका समर्थन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने यह दलीलें दीं कि प्रियंका के यहां से चुनाव लड़ने पर जीत के साथ राज्य की सभी सीटों पर जीत दर्ज की जा सकती है। इसका लाभ पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर हो सकता है। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां से प्रियंका गांधी या पूर्व सांसद केसी ¨सह बाबा को प्रत्याशी बनाया जाए। इस पर बाबा ने यह कहकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया। कहा कि वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गए हैं। पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र को प्रत्याशी बनने पर समर्थन देने का वचन दिया है। बैठक में किसी अन्य को प्रत्याशी बनाने पर सहमति नहीं बनी। प्रत्याशी बनाने के प्रस्ताव को लेकर पार्टी में एकजुटता नहीं दिखी। हालांकि कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि जिस नाम पर हाईकमान से आखिरी मोहर लगेगी। सभी कांग्रेसी उसे एकजुट होकर चुनाव लड़ाएंगे। इस मौके पर केसी ¨सह बाबा, मुक्ता ¨सह, मनोज जोशी, मुकेश मेहरोत्रा, संदीप सहगल, मनोज राय, विमल गुड़िया, सुशील गुड़िया, गीता चौहान, राशिद फारूखी आदि मौजूद रहे।

--------------------

बैठक के दौरान हुई नोकझोंक

बैठक में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। बैठक के दौरान एक कार्यकर्ता ने कहा कि पूर्व सांसद केसी ¨सह बाबा से एक काम कराने के लिए कहा था, मगर काम नहीं हो पाया। न ही इस मामले में बताया गया। इस पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने आपत्ति जताई तो दोनों में कहासुनी हो गई। यहां तक कि एक दूसरे पर आरोप भी लगाने लगे। मामला बढ़ता देख कुछ कार्यकर्ताओं ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। ====== कांग्रेस परिवार की बैठक थी। इस दौरान पारिवारिक स्तर पर कहासुनी हुई थी। परिवार में भाई-भाई आपस में एक दूसरे से बात की जानकारी ले लेते हैं। इसमें संगठन स्तर की नोकझोंक नहीं थी।

-संदीप सहगल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष, काशीपुर

chat bot
आपका साथी