मोदी की कुनीतियों के खिलाफ कांग्रेस की सीधी लड़ाई : अनुग्रह

जागरण संवाददाता काशीपुर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Mar 2019 11:51 PM (IST) Updated:Wed, 13 Mar 2019 11:51 PM (IST)
मोदी की कुनीतियों के खिलाफ कांग्रेस की सीधी लड़ाई : अनुग्रह
मोदी की कुनीतियों के खिलाफ कांग्रेस की सीधी लड़ाई : अनुग्रह

जागरण संवाददाता, काशीपुर : उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी की कुनीतियों के खिलाफ कांग्रेस की सीधी लड़ाई है। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर कॉरर्पोरेट जगत को छोड़कर छोटे व्यापारियों के साथ ही आम लोगों को बर्बाद करने का काम किया है। कहा कि इस बार प्रदेश की पांचों सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने कहा प्रत्याशियों के चयन के लिए पैनल बन चुका है। केंद्रीय समिति को भी निर्णय भेजा जा चुका है। 16 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की परिवर्तन रैली के बाद पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण ने बुधवार को रामनगर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब होते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा मोदी ने पांच साल पहले लोगों को जो सपने दिखाए थे, वह चकनाचूर हो चुके हैं। इसी कारण कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ रहे हैं। राजनीतिक दलों के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी कई दलों का गठबंधन था। सब समय और परिस्थिति के अनुसार बदलता है। कहा कि मोदी ने नौजवानों को दो करोड़ रोजगार देने का सपना दिखाया, लेकिन पूरा नहीं हो सका। उल्टे केंद्र की 11 लाख नौकरियां खत्म कर दी गईं।

इस मौके पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह, जसपुर विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप सहगल, मुकेश मेहरोत्रा, एडवोकेट हरीश सिंह, अब्दुल अजीज कुरैशी, दीपिका गुडिया आत्रे, इंदुमान, राशिद फारुखी, रवि ढींगरा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी