किसानों पर मुकदमों के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला

बाजपुर के किसानों पर मुकदमे दर्ज करने पर खटीमा के कांग्रेसी भड़क उठे। गुरुवार को सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:27 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:27 PM (IST)
किसानों पर मुकदमों के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला
किसानों पर मुकदमों के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला

संवाद सहयोगी, खटीमा : बाजपुर के किसानों पर मुकदमे दर्ज करने से कांग्रेसी भड़क उठे। इसके विरोध में उन्होंने राज्य सरकार का पुतला फूंका और उन्होंने दर्ज मुकदमे वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ता गुरुवार को मुख्य चौक पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने नारेबाजी कर राज्य सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाजपुर के किसानों की जमीन छीन ली है, जिससे उनके सामने संकट पैदा हो गया है। किसानों ने इस कार्रवाई का विरोध किया तो सरकार ने दमनकारी नीति अपनाते हुए उनके ऊपर मुकदमे दर्ज करवा दिए जो गलत है। उन्होंने किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे व भूमि को वापस देने की मांग की। ऐसा न होने पर प्रदेश में आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रवीण बिष्ट पिंटू, रवीश भटनागर, नासिर खान, भपेंद्र गंगवार, राजकिशोर सक्सेना, अरफात अंसारी, मो.ताहिर, पंकज टम्टा, भरत पांडे, पंकज जोशी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी