कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को पहला मौका लोकतंत्र की हत्या

कर्नाटक में बीजेपी को सरकार बनाने का मौका देने पर कांग्रेस बिफर गर्इ है। किच्छा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 18 May 2018 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 19 May 2018 05:04 PM (IST)
कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को पहला मौका लोकतंत्र की हत्या
कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को पहला मौका लोकतंत्र की हत्या

किच्छा, [जेएनएन]: कर्नाटक में बहुमत न होने पर भी भाजपा को सरकार बनाने का न्योता देने पर भड़की कांग्रेस ने तहसील में धरना देकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल पर भाजपा के दवाब में कार्य करने का आरोप लगाया। 

तहसील में धरना देकर कांग्रेस ने कर्नाटक में भाजपा को सरकार बनाने का मौका लोकतंत्र की हत्या करार दिया। जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट ने कहा कांग्रेस ने जेडीएस के साथ समर्थन का पत्र सौंप दिया। उनके बाद भाजपा के पास बहुमत का कोई रास्ता नहीं रह जाता। फिर भी राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का मौका दे दिया। 

उन्होंने कहा कि हाल ही में अन्य प्रदेशों के चुनाव परिणाम के बाद चार राज्यों में कांग्रेस के सबसे बड़ा दल होने के बाद भी सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि  भाजपा की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जनता को हकीकत से अवगत कराएगी। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेज लोकतंत्र की रक्षा करने की मांग की। 

यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार की एंटी इनकंबेंसी पर कांग्रेस ने बांधी उम्मीद

यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के लेजर शो को अब दूरदर्शन पर भी दिखाएगी सरकार

यह भी पढ़ें: शराब और पैसे के बल पर थराली उपचुनाव जीतना चाहती है भाजपाः प्रीतम सिंह

chat bot
आपका साथी