धूमधाम से मनाया रामनवमी का पर्व

जासं, किच्छा : किच्छा में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुअ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Mar 2018 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 25 Mar 2018 05:15 PM (IST)
धूमधाम से मनाया रामनवमी का पर्व
धूमधाम से मनाया रामनवमी का पर्व

जासं, किच्छा : किच्छा में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इस दौरान मंदिरों में हवन के उपरांत कन्या पूजन किया गया। दोपहर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

रामनवमी का पर्व नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिद्ध श्री काली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर के मुख्य पुजारी श्री गणेश जी महाराज द्वारा विधिवत कन्या पूजन की परंपरा का निर्वाहन कर मां का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने भी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ ही शिव शक्ति स्वरूप दस महाविद्या के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके उपरांत मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। श्री मारवाड़ी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी। रविवार दोपहर मंदिर कमेटी के तत्वाधान में श्री रामलीला मैदान में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान किशन गोयल, विजय अग्रवाल मंटू, महेंद्र गोयल, अनिल अग्रवाल, धर्मराज जायसवाल, दिनेश भाटिया, मुकेश अग्रवाल, लवी सहगल, अंकेश अग्रवाल, राकेश गोयल आदि मौजूद थे।

इनसेट ..

हवन के बाद होगा ज्योति का विसर्जन

किच्छा : श्री सिद्धेश्वर मंदिर व श्री सनातन धर्म मंदिर में सोमवार सुबह हवन के उपरांत मां की ज्योति का विसर्जन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी पं. ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे से मंदिर में हवन का आयोजन किया गया है। सुबह पूर्णाहुति के बाद मां की ज्योति का मां गर्जिया में विसर्जन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी