फर्जी खतौनी पर ट्रैक्टर के लिए ऋण, चार पर केस

जागरण संवाददाता, सितारगंज : फर्जी दस्तावेज बनाकर एक ग्रामीण ने ट्रैक्टर के लिए ऋण लिया। इस माम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:48 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:48 PM (IST)
फर्जी खतौनी पर ट्रैक्टर के लिए ऋण, चार पर केस
फर्जी खतौनी पर ट्रैक्टर के लिए ऋण, चार पर केस

जागरण संवाददाता, सितारगंज : फर्जी दस्तावेज बनाकर एक ग्रामीण ने ट्रैक्टर के लिए ऋण लिया। इस मामले में सर्वे लेखपाल ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

जानकारी के अनुसार सर्वे लेखपाल अंगद कुमार ने पुलिस को बताया कि गोठा गांव के नंद किशोर ने उनकी फर्जी मोहर व हस्ताक्षर कर एक फर्जी खतौनी बनाई। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को एआरटीओ ने नंद किशोर कि खतौनी का सत्यापन कर जांच रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद जांच करने पर पता चला कि गोठा गांव के रहने वाले नंद किशोर ने अजीत सिंह नाम के ग्रामीण की खतौनी को कूटरचित कर अपने नाम की फर्जी खतौनी बनाई है। इसी खतौनी के जरिए उसने वर्ष 2015 में एक ट्रैक्टर फाइनेंस कराके ले लिया। धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर अंगद ने बीती 31 अक्टूबर को पुलिस को नंद किशोर के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और सर्वे लेखपाल की बात को सही पाया। जिसके बाद पुलिस ने अंगद कुमार की तहरीर पर नंद किशोर व मेमर्स पन्नू ट्रैक्टर एजेंसी के तीन कर्मचारी राजकुमार, राशिद व राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया नामजद आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी