मतदान से पहले भाजपा ने दिया कांग्रेस को झटका

जागरण संवाददाता, सितारगंज : निकाय चुनाव में दल बदल का खेल शुरू हो गया है। नानकमत्ता नगर पं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 05:46 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 05:46 PM (IST)
मतदान से पहले भाजपा ने दिया कांग्रेस को झटका
मतदान से पहले भाजपा ने दिया कांग्रेस को झटका

जागरण संवाददाता, सितारगंज : निकाय चुनाव में दल बदल का खेल शुरू हो गया है। नानकमत्ता नगर पंचायत में भाजपा ने मतदान से पहले कांग्रेस को करारा झटका दिया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए है। विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने मंगलवार को उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

पहली बार नगर पंचायत बनी नानकमत्ता की सीट पर हो रहा चुनाव भाजपा विधायक डॉ. राणा की प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। इसी वजह से विधायक प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रचार करने में जुटे हुए है। प्रत्याशी की नैया पार कराने के लिए वे हर हथकंडे अपना रहे है। पार्टी प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह राजन को मजबूत करने के लिए उन्होने कांग्रेस में सेंध लगा दी। उन्होंने कांग्रेस नगर अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह चौहान को भाजपा मे शामिल करा दिया। पार्टी का दामन थामने वालों में काग्रेस के नगर अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह चौहान, डॉक्टर पृथ्वी सिंह, राजीव सागर, बलवीर सिंह, कुलदीप सिंह सलूजा, बलविंदर सिंह नामधारी, डॉक्टर सतपाल सिंह थिंद शामिल थे। पार्टी में शामिल होने वालों ने अध्यक्ष पद पर भाजपा का परचम लहराने का संकल्प भी लिया।

chat bot
आपका साथी