देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

जासं काशीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 May 2019 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 10 May 2019 06:32 AM (IST)
देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

जासं काशीपुर : कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। देवर पर यह भी आरोप है कि उसने पति को बेहोशी में दुष्कर्म करने की बात कहकर भड़का दिया है। जिससे पति उसे रखने से मना करता है। महिला ने देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला कटरामालियान निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मोहल्ले के ही व्यक्ति से उसका विवाह वर्ष 2005 में हुआ था। कुछ समय के बाद पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं उसे पीटना भी शुरू कर दिया। कहा कि होली के दिन पति ने उसके साथ काफी मारपीट की। जिससे वह बेहोश हो गई। देवर उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया था। आरोप है कि चार मई को देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर देवर ने पति को यह कहकर भड़का दिया कि इलाज कराने के दौरान बेहोशी में भी उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। इस पर पति अब उसे साथ रखने से मना कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी