दीपावली मनाने बुआ के घर आई किशोरी को ले भागा युवक, गिरफ्तार

दीपावली मनाने के लिए केलाखेड़ा क्षेत्र में अपनी बुआ के घर आई किशोरी को भगाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 06:09 PM (IST)
दीपावली मनाने बुआ के घर आई किशोरी को ले भागा युवक, गिरफ्तार
दीपावली मनाने बुआ के घर आई किशोरी को ले भागा युवक, गिरफ्तार

संसू, केलाखेड़ा: दीपावली मनाने के लिए केलाखेड़ा क्षेत्र में अपनी बुआ के घर आई किशोरी को युवक भगा ले गया। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बैरिया दौलत क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री जो कि दीपावली मनाने के लिए अपनी बुआ के घर केलाखेडा थाना क्षेत्र मे आई थी। उसको 19 नवंबर को तीन बजे तोता बैरिया निवासी सरजीत सिंह पुत्र पूरन सिंह बहला-फूसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने धारा 363, 366 आईपीसी व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और नामजद अभियुक्त को एसआई प्रियंका टम्टा व बैरिया चौकी प्रभारी मनोहर चंद ने भजवानगला तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिय गया। नहर में पानी छोड़ने से मना करने पर युवक से मारपीट

जासं, काशीपुर: दबंगों ने नहर में पानी छोड़ने से रोकने पर युवक को घर में घुसकर मारापीटा। घायल को एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ग्राम मानपुर निवासी रवि कुमार ने बताया कि गांव में नहर निर्माण का काम चल रहा है। ठेकेदार ने नहर में पानी छोड़ने से मना किया है। इसके बाद भी शुक्रवार शाम को गांव के कुछ लोग नहर में पानी छोड़ रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपित धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद वह भी घर चला गया। तभी आठ-दस लोगों ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि उसकी मां संतोष देवी, चाची उíमला और चचेरे भाई कपिल कुमार के साथ भी मारपीट की गई।

...

ब्यूटी पार्लर संचालिका का मोबाइल चोरी

जासं, काशीपुर: ब्यूटी पार्लर से संचालिका का मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया। संचालिका के भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली में तहरीर देकर नगर की सैनिक कालोनी निवासी निशान सिंह ने बताया कि कालोनी में उनकी बहन ब्यूटी पार्लर चलाती है। पार्लर से शनिवार को उसका सैमसंग का मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल की काफी तलाश की, लेकिन नहीं मिला। निशान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मोबाइल ढूंढने की मांग की है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

....

जान से मारने के इरादे से मारी युवक को टक्कर

संसू, जसपुर: एक ग्रामीण ने उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से पिकअप वाहन से टक्कर मारकर घायल करने की रिपोर्ट चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

ग्राम ध्यान नगर निवासी सोहनलाल ने कहा कि शुक्रवार की शाम 4:30 बजे उसके गांव निवासी मनोज कुमार ने उसके पुत्र हेमराज 19 वर्ष को जान से मारने की नीयत से अपनी पिकअप गाड़ी संख्या 18 सी ए 35 28 से टक्कर मार दी। उसका पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से एक दिन पहले भी आरोपी ने उसके पुत्र को अश्लील गालियां देकर मारपीट की थी तथा अपनी पिकअप से टक्कर मारकर जान से मारने की धमकी दी थी। उधर आरोपी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से घटना को इत्तेफाकया बताया है। एसएसआई मदन बिष्ट ने बताया कि आरोपी को हत्या का प्रयास करने के मामले में जेल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी