अनाधिकृत टावर निर्माण पर रोक

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : प्रशासन ने नगर की दुर्गा कॉलोनी में एक अनाधिकृत टावर निर्माण पर रोक लगा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 07:45 PM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 07:45 PM (IST)
अनाधिकृत टावर निर्माण पर रोक
अनाधिकृत टावर निर्माण पर रोक

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : प्रशासन ने नगर की दुर्गा कॉलोनी में एक अनाधिकृत टावर निर्माण पर रोक लगा दी। इससे पहले कॉलोनीवासियों की शिकायत पर निर्माण स्थल पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं मिलीं। आरोपी निर्माणकर्ता को नोटिस जारी कर दिया गया है।

कॉलोनी के वसुंधरा फेज दो, अलायंस गेट तीन निवासी खैराती लाल व अन्य ने स्थानीय निवासी हरपाल ¨सह पर अपने तिमंजले मकान की छत पर गैर कानूनी रूप से टेलीकॉम कंपनी का मोबाइल टावर लगाने का आरोप लगाया था। इस तरह की शिकायत पहले भी मिली थी, तब प्रशासन ने पुलिस को मौके पर भेजकर काम रुकवा दिया था। कुछ दिन शांत बैठने के बाद दोबारा निर्माण शुरू कर दिया। इसके बाद फिर विरोध शुरू हो गया और प्रशासन से शिकायत हुई। शनिवार को उपजिलाधिकारी की छापेमारी में इसका खुलासा हुआ। इसके बाद निर्माण पर रोक लगाने के साथ ही आरोपी को नोटिस जारी कर दिया गया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि निर्माण के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रही। इससे रेडिएशन फैलने का खतरा भी था। उपजिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि निर्माण का नक्शा पास नहीं था। आरोपी नियम-कानून को दरकिनार रखने के साथ ही प्रशासन को भी गुमराह करता रहा। पहले ही निर्माण के बावजूद चोरी-छिपे काम करवाता रहा। आरोपी को पक्ष रखने के लिए समय दिया है। इसके बाद अवैध निर्माण ध्वस्त कर जुर्माना वसूला जाएगा।

chat bot
आपका साथी