55 टॉपर छात्र राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों का करेंगे भ्रमण

जागरण संवाददाता श्रीनगर गढ़वाल देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में इस साल हाईस्कूलों के 55 टॉपर छ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 06:55 AM (IST)
55 टॉपर छात्र राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों का करेंगे भ्रमण
55 टॉपर छात्र राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों का करेंगे भ्रमण

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल:

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में इस साल हाईस्कूलों के 55 टॉपर छात्र देश के विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर उनके महत्व और कार्यप्रणाली के बारे में भी जानेंगे। इस शैक्षणिक भ्रमण में वह देश की पौराणिक धरोहरों से भी रूबरू होंगे। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की मेधावियों के लिए यह पहल शुरू की है।

रविवार को श्रीनगर में जानकारी देते हुए विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि क्षेत्र के कीर्तिनगर, बडियारगढ़, हिडोलाखाल, देवप्रयाग के हाईस्कूलों के मेधावी छात्रों के लिए यह पहल शुरू की गई है। जिसकी व्यवस्था का जिम्मा वे स्वयं उठाएंगे। इसके प्रथम चरण में यह 55 छात्र अपने-अपने क्षेत्रों से पहले पड़ाव के रूप में श्रीनगर पहुंचेंगे, यहां से 16 सितम्बर को देहरादून में राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलेंगे। छात्र आइएमए देहरादून, आइआइटी रुड़की, पतंजलि हरिद्वार संस्थानों का भी भ्रमण करेंगे। इसके बाद दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय दिल्ली, विज्ञान भवन भी जाएंगे। साथ ही छात्रों को देश की पौराणिक धरोहरों और प्रसिद्ध मठ मंदिरों में भी ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ शेष औपचारिकताएं समय रहते पूरी हो जाने पर इन छात्रों को देश की संसद और राष्ट्रपति भवन भी ले जाया जाएगा। कहा कि हर वर्ष यह अभियान चलाएंगे, जिससे देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के छात्रों में आगे बढ़ने की सोच भी विकसित होगी। शैक्षिक भ्रमण के प्रभारी दिलवर सिंह रावत, उपप्रभारी विजयमोहन गैरोला को दायित्व दिया गया है। देशपाल नेगी, आभा कठैत, गीता ककड़ियाल, नयन तिवाड़ी, सरिता, उम्मेद सिंह मेहरा, राजेश सेमवाल शिक्षक भी भारत भ्रमण में छात्रों के साथ जाएंगे।

chat bot
आपका साथी