राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रशिक्षण संपन्न

देवप्रयाग: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला देवप्रयाग का शाखा टोली वर्ग का दो दिवसीय प्रशिक्षण ¨हडो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 05:44 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 05:44 PM (IST)
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रशिक्षण संपन्न
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रशिक्षण संपन्न

देवप्रयाग: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला देवप्रयाग का शाखा टोली वर्ग का दो दिवसीय प्रशिक्षण ¨हडोलाखाल में सम्पन्न हुआ। आयोजित वर्ग प्रशिक्षण में युवाओं को देश व समाज के प्रति सकारात्मक भाव अपनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। उत्तराखंड प्रांत संघ चालक एवं श्रीनगर विवि इतिहास विभाग के प्रो. राकेश भट्ट ने इस मौके पर स्वयं सेवकों को शाखा टोली में होने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ 1925 से लगातार ऐसे वर्ग प्रशिक्षण का कार्य करता आ रहा है। इनका उद्देश्य स्वयंसेवकों में साहस, सामाजिक समरसता, देशप्रेम जैसे भाव पैदा करना है। आने वाले समय में यही संस्कारवान स्वयंसेवक देश व समाज को शक्तिशाली व गौरवशाली बनाने का काम करेंगे। जिला कार्यवाह ज्योति कैंतुरा, जिला प्रचारक मोहन, जिला शारीरिक प्रमुख शरद तड़ियाल, जिला बौद्धिक प्रमुख रार्जेंद्र सेमवाल ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर नगर कार्यवाह शिवमूर्ति, खंड कार्यवाह कमल, खंड प्रचारक चिराग व प्रदीपमोहन, सह खंड कार्यवाह जसपाल, मंडल कार्यवाह राजेन्द्र पयाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी