घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य समर्थकों सहित गिरफ्तार, रिहा

घनसाली के पूर्व विधायक भीम लाल आर्य और उनके तीन समर्थकों को बीती रात पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तार कर लिया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 12:08 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 12:08 PM (IST)
घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य समर्थकों सहित गिरफ्तार, रिहा
घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य समर्थकों सहित गिरफ्तार, रिहा

नई टिहरी, जेएनएन। भिलंगना ब्लॉक की जनसमस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे पूर्व विधायक भीमलाल आर्य व उनके तीन समर्थकों को पुलिस ने गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। चारों के खिलाफ उपजिलाधिकारी टिहरी फिंचाराम चौहान ने शांति भंग और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार शाम चारों को जमानत पर रिहा कर दिया। 

घनसाली के पूर्व भाजपा विधायक भीमलाल आर्य बीते चार अगस्त से भिलंगना ब्लॉक की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे। गुरुवार देर रात लगभग एक बजे पुलिस ने भीमलाल आर्य और उनके समर्थक देव सिंह, विक्रम लाल और अरुणोदय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।  नई टिहरी कोतवाली निरीक्षक चंदन सिंह चौहान ने बताया कि चारों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन कर धरने पर बैठने और शांति भंग करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। धरना स्थल पर एक साथ कई व्यक्तियों के बैठे रहने के कारण कोरोना संक्रमण होने का खतरा था।  चारों को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) भवन में बनाई अस्थायी जेल में रखा है। 

हमारे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया: भीमलाल 

शुक्रवार शाम को जमानत पर रिहा होने के बाद कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में पूर्व विधायक आर्य ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ पुलिस ने गुरुवार रात अपराधियों जैसा व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ सरकार के इशारे पर इस तरह का व्यवहार किया गया है जो ङ्क्षनदनीय है। पूर्व विधायक ने कहा कि भिलंगना ब्लॉक की जनसमस्याओं को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के समय भीमलाल आर्य भाजपा विधायक थे। बाद में वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। प्रेसवार्ता में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, शांति प्रसाद भट्ट, देवेंद्र नौडियाल आदि मौजूद रहे।  

इन समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे थे पूर्व विधायक  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी को आधुनिक उपकरणों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाए।  ब्लॉक के सीमांत गांव गंगी, गेंवली, ङ्क्षपसवाड़, मेड, मरवाड़ी में वर्षों से कनेक्टिविटी की समस्या बनी है यहां पर मोबाइल टावर लगाए जाएं।  टिहरी बांध से प्रभावित घनसाली क्षेत्र सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों के लिए डैम के ऊपर से चौबीस घंटे आवागमन की सुविधा हो। घनसाली क्षेत्र को पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया जाए।

यह भी पढ़ें: यमुनोत्री विधानसभा से भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

chat bot
आपका साथी