पालिका ने व्यापारियों को किया जागरूक

गर क्षेत्र गजा में पालिका की टीम ने व्यापारियों को कोरोना और डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:16 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:14 AM (IST)
पालिका ने व्यापारियों  को किया जागरूक
पालिका ने व्यापारियों को किया जागरूक

चंबा: नगर क्षेत्र गजा में पालिका की टीम ने व्यापारियों को कोरोना और डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उन्हें पंपलेट व मास्क भी दिए गए।

नगरपालिका की टीम ने शनिवार को सुबह पहले नगर को सैनिटाइज किया और इसके बाद पालिका की टीम ने प्रत्येक दुकान में जाकर दुकानदारों को कोरोना महामारी और डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक किया। पालिका की टीम ने व्यापारियों को बताया कि बरसात का सीजन शुरू हो गया है और इसमें डेंगू बीमारी के फैलने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए सभी लोग अपने आसपास साफ सफाई बनाए रखें और पानी को ढक कर रखें। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती ने कहा कि यदि सभी लोग साफ-सफाई रखेंगे और जागरूकता के साथ कार्य करेंगे तो बीमारियों से बचा जा सकेगा। इस मौके पर सभासद विनोद चौहान, पूर्णिमा देवी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मकान सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता डीपी उनियाल, कृष्णा सेमवाल, गजेंद्र खाती, अरविद उनियाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी