सामान्य ज्ञान में नितिका प्रथम

By Edited By: Publish:Thu, 31 Jul 2014 04:05 PM (IST) Updated:Thu, 31 Jul 2014 04:05 PM (IST)
सामान्य ज्ञान में नितिका प्रथम

चम्बा : सरस्वती विद्या मंदिर नागणी की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के अस्सी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर नितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आयुषी उनियाल और मुकेश रावत ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही दिव्यांशु उनियाल और अंजलि कोहली ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरुप्रसाद उनियाल ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने विषयों में अच्छी जानकारी रखते हैं, लेकिन उनका सामान्य ज्ञान बहुत कम होता है। इसलिए उनका ज्ञान बढ़ाने के लिए अब हर माह सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर व्यवस्थापक डॉ. दिवाकर पैन्यूली, मधु भट्ट, पदम गड़ोई, कुलदीप नकोटी, प्रकाश बहुगुणा, प्रकाश बहुगुणा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी