डीएम ने किया 555 स्वास्थ्य सेवा डिपो प्वाइंट का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, चंबा : स्वास्थ्य सेवा 555 के डिपो प्वाइंट का उद्घाटन जिलाधिकारी सोनिका ने किया। इस मौक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 10:07 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2017 10:07 PM (IST)
डीएम ने किया 555 स्वास्थ्य  सेवा डिपो प्वाइंट का उद्घाटन
डीएम ने किया 555 स्वास्थ्य सेवा डिपो प्वाइंट का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, चंबा : स्वास्थ्य सेवा 555 के डिपो प्वाइंट का उद्घाटन जिलाधिकारी सोनिका ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस सेवा के माध्यम से गांव-गांव तक जरूरतमंदों को दवाइयां पहुंचाई जाएंगी। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी भूमिका अदा करनी है।

गुरुवार को चम्बा स्थित जिला आशा संसाधन केंद्र मसीही अस्पताल में जिलाधिकारी सोनिका ने स्वास्थ्य सेवा 555 के डिपो प्वाइंट का उद्घाटन कर आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर करने में यह सेवा लाभकारी सिद्ध होगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. योगेन्द्र थपलियाल ने कहा कि मसीही अस्पताल जिला आशा संसाधन केंद्र का संचालन करता है और सभी आशाएं इस केंद्र से जुड़ी हैं इसलिए 555 स्वास्थ्य सेवा डिपो प्वाइंट इसे ही बनाया गया है। अब इस का संचालन यही से होगा। आशा संशाधन केन्द्र के प्रभारी डॉ. राजेश ¨सह ने केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ आशीष भटगांई, राजेन्द्र ¨सह, रवि गुसार्इं, बिजेन्द्र प्रसाद और विभिन्न जगहों से आई आशा कार्यकत्रियां मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी