चारों निकाय सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी उक्रांद

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड क्रांति दल जिले के चारों निकाय सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा। साथ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 May 2018 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 09 May 2018 05:25 PM (IST)
चारों निकाय सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी उक्रांद
चारों निकाय सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी उक्रांद

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड क्रांति दल जिले के चारों निकाय सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा। साथ ही, थराली विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए लोगों के बीच जाकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा करेगा।

बुधवार को रुद्रप्रयाग में आयोजित बैठक में यूकेडी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इसके लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि उक्रांद जिला कार्यकारिणी की एक टीम थराली विधान सभा उप चुनाव को उक्रांद प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार हेतु थराली जाएगी। जिससे उक्रांद के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो सके। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सूरत ¨सह ¨झक्वाण को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। व्यापारी महिला सीमा चौहान को दल की सदस्यता दी गई। इसके अलावा उक्रांद के राज्य आंदोलनकारी व वरिष्ठ नेता बालेश्वर डंगवाल के निधन पर शोक जताकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नौटियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवतार ¨सह राणा, जसपाल रावत, बलवीर चौधरी, पृथ्वीपाल रावत, मुकेश डोभाल, चन्द्रमोहन गुंसाई, जितार जगवाण, सूरज ¨सह, जसपाल जगवाण, कल्याण ¨सह पुंडीर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी