मोनिका मित्तल बनी अध्यक्ष

रुद्रप्रयाग : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलणी में कन्या भारती का गठन किया गया। इसमें मोनिका मि

By Edited By: Publish:Thu, 16 Oct 2014 10:14 PM (IST) Updated:Thu, 16 Oct 2014 10:14 PM (IST)
मोनिका मित्तल बनी अध्यक्ष

रुद्रप्रयाग : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलणी में कन्या भारती का गठन किया गया। इसमें मोनिका मित्तल अध्यक्ष व मनीषा खन्ना को सचिव नियुक्त किया गया।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कन्या भारती का विस्तार करते हुए अध्यक्ष व सचिव के अलावा शालिनी उपाध्यक्ष, अलका को सह सचिव व निकिता को मंत्री चुना गया। इसके अलावा मोनिका राणा, ईशा रावत, अंशु थपालियाल, शिखा रावत, निकिता सोनी रावत को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया। इसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कन्या भारती की प्रमुख आचार्य कमला गुसाई ने कन्या भारती के गठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कन्या भारती का मुख्य कार्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने कन्या भारती के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि कन्या भारती के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को अनुशासन से कार्य करना चाहिए। इससे विद्यालय प्रगति के पथ की ओर अग्रसर हो सके। इस अवसर पर सुनील कुमार बमोला, प्रेम सिंह नेगी, हर्षव‌र्द्धन खत्री समेत विद्यालय परिवार व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी