बांसवाड़ा में बनाया अस्थाई मार्ग मंदाकिनी में बहा

संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग बांसवाड़ा में गुरुवार सुबह ऑलवेदर रोड के तहत रुद्रप्रयाग-गौरीकुं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 07:23 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:52 AM (IST)
बांसवाड़ा में बनाया अस्थाई मार्ग मंदाकिनी में बहा
बांसवाड़ा में बनाया अस्थाई मार्ग मंदाकिनी में बहा

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: बांसवाड़ा में गुरुवार सुबह ऑलवेदर रोड के तहत रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड पर बनाया गया अस्थाई मार्ग मंदाकिनी नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण बह गया, मुख्य हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते व्यवधान न हो इसलिए अस्थाई मार्ग बनाया था।

चंद्रापुरी से बांसबाड़ा तक चल रहे हाईवे चौड़ीकरण के दौरान यातायात बाधित न होने पाए इसके लिए एनएच ने बासंबाड़ा से पहले मंदाकिनी नदी की दिशा बदलकर अस्थाई मोटरमार्ग का निर्माण किया। इस पर पिछले कुछ दिनों से वाहनों की आवाजाही हो रही थी। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से एनएच ने चौड़ीकरण का कार्य किया। बुधवार को हुई तेज बारिश व मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से अस्थाई मोटरमार्ग बह गया। इससे वहां से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। अस्थाई मोटरमार्ग के बह जाने से एनएच ने मुख्य हाईवे से वाहनों की आवाजाही सुचारू करवा दी। एनएच के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने कहना है अप्रैल तक हर हाल में कटिग का कार्य पूरा किया जाना है। इसके लिए मंदाकिनी नदी पर एक बार फिर से तटबंद का निर्माण कर वाहनों की आवाजाही सुचारू किया जाएगा। ताकि समय से हाईवे पर कटिग का कार्य पूरा किया जा सके।

chat bot
आपका साथी