राज्य आंदोलनकारी गंगाधर सेमवाल का निधन

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उक्रांद नेता गंगाधर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 10:30 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 06:15 AM (IST)
राज्य आंदोलनकारी गंगाधर सेमवाल का निधन
राज्य आंदोलनकारी गंगाधर सेमवाल का निधन

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उक्रांद नेता गंगाधर सेमवाल का मंगलवार को देर रात निधन हो गया। सेमवाल के निधन पर विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया।

ग्राम अंद्रवाड़ी (गुप्तकाशी) के निवासी गंगाधर सेमवाल उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान लगभग दो दशक तक सक्रिय रहे। उक्रांद नेता सेमवाल का असमय चले जाने से क्षेत्र में मातम का माहौल है। गत शाम देहरादून के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के पहले छात्रसंघ अध्यक्ष बनने का गौरव भी उनके नाम है। उक्रांद के केंद्रीय सचिव के साथ ही चुनाव संचालन समिति जैसे महत्वपूर्ण पदों पर वह उक्रांद में रहे। राज्य बनने से पूर्व बदरी-केदार विधानसभा तथा बाद में केदारनाथ क्षेत्र से वह विधानसभा चुनाव भी लड़े। क्षेत्र के विकास के लिए वह जनता के साथ मिलकर निरंतर लड़ते रहे।

उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के चलते अपनी नौकरी तक को दांव पर लगा दिया था। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद गंगाधर सेमवाल आकाशवाणी शिमला में नौकरी हासिल कर चुके थे, लेकिन इसी दौरान उत्तराखंड आंदोलन चरम पर था। वह नौकरी का परित्याग कर उत्तराखंड आंदोलन में कूद पड़े।

उनकी मौत पर उक्रांद के वरिष्ठ नेता किशोरी डोभाल, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, पूर्व अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष किशोरी नंदन डोभाल, उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नौटियाल, देवेंद्र चमोली, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, विधायक भरत सिंह चौधरी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अनुसूया प्रसाद मलासी आदि ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी