जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर विस्तार से डाला प्रकाश

जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में बाल दिवस पर शिक्षकों ने पूर्व प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।

By sunil negiEdited By: Publish:Mon, 14 Nov 2016 08:22 PM (IST) Updated:Tue, 15 Nov 2016 03:00 AM (IST)
जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर विस्तार से डाला प्रकाश

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्रों एवं शिक्षकों ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

राइंका रुद्रप्रयाग के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों ने भी पुष्प अर्पित कर नेहरू जी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य श्री भंडारी ने कहा कि नेहरू बच्चों के प्रिय थे। इसीलिए बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहते थे।

पढ़ें-सीएम हरीश रावत ने पंडित नेहरू को अर्पित की श्रद्धांजलि

उन्होंने नेहरू जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने पर जोर भी दिया। इस दौरान कैडेटों ने विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई भी की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता भूगोल डीपी कोठारी ने किया। इस अवसर पर एचएस बिष्ट, एनएस नेगी, एपी बमोला, आरपी मैठाणी, डीपी शर्मा समेत कई शिक्षक उपस्थित थे। वहीं जिले के तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, चंद्रापुरी, ऊखीमठ, फाटा, गुप्तकाशी, जखोली समेत कई स्थानों पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।

पढ़ें: उत्तराखंड में नए जिलों के गठन से पहले बनेंगे उप विकासखंड

पढ़ें: देहरादून में बसता था चाचा नेहरू का मन

chat bot
आपका साथी