सीएम हरीश रावत ने पंडित नेहरू को अर्पित की श्रद्धांजलि
पंडित नेहरू जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून बीजापुर हाउस में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
By gaurav kalaEdited By: Published: Mon, 14 Nov 2016 02:54 PM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2016 02:58 PM (IST)
देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून बीजापुर हाउस में नेहरू जयंती के अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि पंडित नेहरू पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने दुनिया के लोगों का ध्यान बच्चों की ओर आकर्षित किया। बच्चों की दुनिया को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों के स्वाभाविक स्वभाव व भाषा को समझते थे। इसलिये वे चाचा नेहरू कहलाये।
पढ़ें: देहरादून में बसता था चाचा नेहरू का मन
पढ़ें: उत्तराखंड में नए जिलों के गठन से पहले बनेंगे उप विकासखंड
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें