दिल्ली बैंड में चट्टान के टूटने से पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे पर यातायात बाधित

पिथौरागढ़-टनकपुर मोटर मार्ग पर बुधवार को फिर चट्टान टूटने से हाईवे बाधित हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 09:52 PM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 06:18 AM (IST)
दिल्ली बैंड में चट्टान के टूटने से पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे पर यातायात बाधित
दिल्ली बैंड में चट्टान के टूटने से पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे पर यातायात बाधित

पिथौरागढ़, जेएनएन : पिथौरागढ़-टनकपुर मोटर मार्ग पर बुधवार को फिर चट्टान टूट गई। इससे मार्ग बंद हो गया। खाद्यान्न, सब्जी आदि लेकर पिथौरागढ़ आ रहे कई वाहन मार्ग पर फंस गए।

बुधवार की सुबह लगभग सात बजे जिला मुख्यालय से 28 किमी. दूर दिल्ली बैंड के पास चट्टान टूट गई। इससे मार्ग बंद हो गया। सड़क पर काम कर रहे मजदूरों ने दो घंटे मशक्कत कर मार्ग खोला। एक घंटे तक वाहनों का संचालन होने के बाद दोपहर 12 बजे फिर चट्टान टूट जाने से मार्ग बंद हो गया। सब्जी, खाद्यान्न, दूध, गैस सहित कई जरू री सामग्री लेकर जिला मुख्यालय आ रहे कई वाहन मार्ग पर फंस गए। आपातकालीन स्थितियों में प्रशासन से अनुमति लेकर जनपद से बाहर जा रहे कई लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि मलबा हटाने का काम चल रहा है। सायंकाल तक मार्ग खुल जाने की उम्मीद अधिकारियों ने जताई है।

chat bot
आपका साथी