विवाह समारोह में गए वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर

पिथौरागढ़ के विकास खंड के गोरीपार क्षेत्र के फाफा जौलढुंगा निवासी एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 10:46 PM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 06:11 AM (IST)
विवाह समारोह में गए वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर
विवाह समारोह में गए वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर

मुनस्यारी, जेएनएन : विकास खंड के गोरीपार क्षेत्र के फाफा जौलढुंगा निवासी एक वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक धापा गांव में एक विवाह समारोह में आया हुआ था।

फाफा निवासी लाल सिंह 64 वर्ष पुत्र पान सिंह धापा गांव में एक शादी समारोह में आया था। बुधवार सायं तीन बजे के आसपास लाल सिंह धापा मार्ग पर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला। उसके दोनों पैरों में चोट थी। साथ में गए लोग उसे निजी वाहन से मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां पर प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद साथ में आए लोगों द्वारा लाल सिंह को मुनस्यारी में रहने वाले उनके रिश्तेदार के घर पहुंचा दिया।

गुरु वार सुबह लाल सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने पर रिश्तेदार उसे सीएचसी लाए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मुनस्यारी थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों का कहना है कि लाल सिंह घर से जब निकला तो स्वस्थ था। उसकी मौत संदिग्ध हालत में हुई है। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी