पिथौरागढ़ जिले भर में धूमधाम से मना मकर संक्रांति पर्व

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में मकर संक्रांति और घुघुतिया पर्व धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 11:49 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:49 PM (IST)
पिथौरागढ़ जिले भर में धूमधाम से मना मकर संक्रांति पर्व
पिथौरागढ़ जिले भर में धूमधाम से मना मकर संक्रांति पर्व

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में मकर संक्रांति और घुघुतिया पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिले के पवित्र घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिरों में सुबह से देर सायं तक पूजा-अर्चना हुई। रात में लोगों ने जागरण किया। नदी तटों पर यज्ञोपवित संस्कार हुए।

जिले के रामेश्वर, थल, हंसेश्वर, तालेश्वर, पंचेश्वर व चंडिका आदि घाटों पर ब्रह्मा मुहूर्त से ही श्रद्धालु स्नान के लिए लोग पहुंचने लगे थे। स्नान के बाद लोगों ने सूर्य को जल अर्पित किया। घाटों पर स्थित मंदिरों में विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। दिनभर श्रद्धालु भजन कीर्तन करते रहे। रात्रि में भक्तों ने जागरण किया। थल में बालेश्वर मंदिर में लोगों ने मन्नत मांगी। रामेश्वर में भी दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। हंसेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के साथ माघ महोत्सव प्रारंभ हुआ। हंसेश्वर में काली नदी में स्नान करने के लिए धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट सहित तमाम क्षेत्रों से भक्तगण पहुंचे।

माघ माह के पहले दिन नदी तटों पर सैकड़ों युवाओं के यज्ञोपवित संस्कार हुए। यज्ञोपवित के लिए बुधवार की सायं ही लोग घाट पहुंच गए थे।

इधर घरों में घुघुतिया पर्व मनाया गया। लोगों ने बुधवार रात्रि घरों में व्यंजन बनाए। छोटे बच्चों ने घुघुतिया मालाएं धारण की। कौओं को घुघुते खाने के लिए आमंत्रण दिया। ======== विधायक कैलाश गहतोड़ी ने ब्यानधुरा में किया रात्रि जागरण

टनकपुर : उत्तरायणी मेले के एक दिन पूर्व बुधवार की रात विधायक कैलाश गहतोड़ी ने ब्यानधुरा धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ रात्रि जागरण में हिस्सा लिया। गुरुवार की सुबह उन्होंने ऐड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर समिति को ब्यानधुरा मंदिर के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। लोग टनकपुर से कलौनिया तक वाहन से पहुंचे। उसके बाद करीब सात किमी पैदल दुर्गम मार्ग तय कर ब्यानधुरा मंदिर पहुंचे। मेले के आयोजन में मंदिर समिति के विशन सिंह मेहरा, जीवन चौहान, सतपाल जोशी, पुजारी दया किशन, प्रकाश जोशी, प्रेम सिंह, हयात सिंह आदि ने सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी