कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पांचवें दिन भी बंद

कैलास-मानसरोवर यात्रा मार्ग तवाघाट से गर्बाधार के बीच मालघाट के पास मार्ग पांचवें दिन भी बंद रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 10:20 PM (IST)
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पांचवें दिन भी बंद
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पांचवें दिन भी बंद

संवाद सूत्र, धारचूला : कैलास-मानसरोवर यात्रा मार्ग तवाघाट से गर्बाधार के बीच मालघाट के पास बारू दी विस्फोट के कारण खिसकी चट्टानों के चलते बंद बीते पांच दिन से बंद है। टैक्सी यूनियन ने दो दिन के भीतर मार्ग नहीं खुलने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

मंगलवार को मालघाट के पास सड़क कटिंग के दौरान बीआरओ ने चट्टान तोड़ने के लिए बारू दी विस्फोट किया। इसके कारण विशाल चट्टानों के खिसकने से बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया और मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई। इससे चीन सीमा से लगे व्यास घाटी के सात गांवों सहित 13 गांव प्रभावित हैं। पांच दिन बाद भी मार्ग नहीं खुलने से ग्रामीण, टैक्सी चालक परेशान हैं। इस संबंध में शनिवार को जय छिपलाकेदार टैक्सी यूनियन की केशर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में केशर सिंह धामी और नंदन सिंह ह्यांकी ने पांच दिन बाद भी मार्ग नहीं खुलने को बीआरओ की लचर कार्यप्रणाली बताया। कहा गया कि इस मार्ग पर तीन दर्जन से अधिक व्यावसायिक वाहन चलते हैं। मार्ग बंद होने के कारण टैक्सी चालक बेरोजगार हो चुके हैं। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन के भीतर मार्ग नहीं खुलने पर हाईवे पर चक्का जाम की चेतावनी दी गई। इस संबंध में अन्य टैक्सी यूनियनों से भी वार्ता करने का निर्णय लिया गया। वहीं एसडीएम एके शुक्ला ने बताया कि बीआरओ को शीघ्र सड़क खोलने को कहा गया है। मार्ग खोलने का प्रयास तेजी के साथ किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी