सात दिन पूर्व बिछाया गया हॉटमिक्स पोकलैंड मशीन ने उखाड़ा

पिथौरागढ़ के मदकोट एक सप्ताह पूर्व बनाई गई मदकोट-गरम पानी सड़क की सतह पोकलैंड मशीन ने उधेड़ दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jun 2020 11:10 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jun 2020 06:11 AM (IST)
सात दिन पूर्व बिछाया गया हॉटमिक्स पोकलैंड मशीन ने उखाड़ा
सात दिन पूर्व बिछाया गया हॉटमिक्स पोकलैंड मशीन ने उखाड़ा

मदकोट, जेएनएन : एक सप्ताह पूर्व बनाई गई मदकोट-गरम पानी सड़क की सतह मंगलवार की रात पोकलैंड मशीन ने उधेड़ दी। सीमा सड़क संगठन को इससे लाखों रुपये की क्षति पहुंची है। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते पोकलैंड चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन को पत्र लिख दिया है।

मदकोट से गरमपानी तक सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी। सड़क पर पड़े गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र के लोग कई बार सड़क की हालत सुधारे जाने की मांग सीमा सड़क संगठन से कर चुके थे। संगठन ने एक सप्ताह पूर्व ही सड़क पर हॉटमिक्स बिछाया था। बीती रात्रि दूसरे क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के लिए ले जाई जा रही एक पोकलैंड मशीन ने पूरा हॉटमिक्स उखाड़ दिया। पूरी सड़क फिर पहले जैसी हालत में पहुंच गई। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन को पोकलैंड चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है। बताया गया है कि पोकलैंड एक स्थानीय ठेकेदार का है। सड़क की बर्बादी से क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है। ========= कुमौड़- जाखनी सड़क के गड्ढे भरे पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय के कुमौड़ वार्ड से जाखनी वार्ड को जोड़ने वाली सड़क में पड़े गड्ढों को लोक निर्माण विभाग ने भर दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता भुवन पांडेय ने बीते रोज इस मामले को लोनिवि अधिकारियों के सामने रखा था। उन्होंने गड्ढों के चलते दुर्घटना की आशंका जताते हुए इन्हें नहीं भरे जाने पर क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी थी। लोक निर्माण विभाग ने इस समस्या को देखते हुए बुधवार को गड्ढों का भरान कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल गई है।

chat bot
आपका साथी