बैठकी होली में जमा रंग

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: गंगावली क्षेत्र होली के रंग में रंग चुका है। होली एकादशी पर हाट गांव में आयो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 11:14 PM (IST)
बैठकी होली में जमा रंग
बैठकी होली में जमा रंग

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: गंगावली क्षेत्र होली के रंग में रंग चुका है। होली एकादशी पर हाट गांव में आयोजित बैठकी होली में होली गायकों ने समां बांधी। देर रात तक चली होली का लोगों ने आनंद उठाया।

हाट गांव के कैलाश सिंह के घर पर आयोजित बैठकी होली की शुरुआत कैलाश सिंह ने श्याम कल्याण राग में बहुत दिनन से रू ठे पिया से की। शंकर लाल चौधरी ने राग काफी में रेशमी अंगिया है मोरी तो श्यामाचरण उप्रेती ने जंगला काफी में मुरली न बजाओ बिहारी लला गाया। कपिल नेगी ने राम खमाज में आज राधे रानी चली तो नवीन पंत ने राग देश में मै तो कुंज विहारी लाल, हिमांशु पंत ने राग विहाग में मारत मोरे नैनन में पिचकारी , विरेंद्र रावल ने राग भैरवी में रस से भरे तोरे नैन सुनाकर समां बांधी ।

देर रात तक चली बैठकी होली में तबले में संगत कुनाल बिष्ट, विनय उप्रेती, और हिमांशु पंत ने दी। इस मौके पर प्रकाश पाठक, चंदन बिष्ट, मुकुल साह, मनोज उप्रेती, बसंत पंत, संतोष उप्रेती, भगवान उप्रेती, पप्पू रावल, हरीश कोठारी, किशन पाठक , गिरीश वर्मा, सोनू वर्मा, विजय सिंह, दिनेश बिष्ट सहित कई होल्यार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी