शारीरिक रू प से सक्षम लोगों को दिव्यांगों ने दिया बड़ा संदेश

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ तमाम प्रयासों के बाद भी मतदान प्रतिशत में उम्मीद के मुताबिक इजाफा नह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 12:38 AM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 06:22 AM (IST)
शारीरिक रू प से सक्षम लोगों को दिव्यांगों ने दिया बड़ा संदेश
शारीरिक रू प से सक्षम लोगों को दिव्यांगों ने दिया बड़ा संदेश

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: तमाम प्रयासों के बाद भी मतदान प्रतिशत में उम्मीद के मुताबिक इजाफा नहीं हुआ। शारीरिक रू प से सक्षम तमाम लोग मतदान के लिए घरों से नहीं निकले, ऐसे लोगों को शारीरिक रू प से अक्षम (दिव्यांग) लोगों ने आइना दिखाया। जिले में दिव्यांगों ने बढ़-चढ़ कर मतदान किया। इसमें ऐसे मतदाता भी शामिल रहे जो शतप्रतिशत दिव्यांग हैं।

जिला मुख्यालय के एक मतदान केंद्र में मतदान के लिए पहुंचे शतप्रतिशत दिव्यांग दिनेश स्वीप कार्यकर्ताओं की मदद से वोट डालने पहुंचे। बेहद उत्साहित दिनेश ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान बेहद जरू री है इससे भारत का लोकतंत्र और मजबूत होगा। गंगोलीहाट में 55 वर्षीय कमला देवी भी मतदान के लिए पहुंची। लकवाग्रस्त कमला ने कहा कि पिछले कई दिनों से समाचार पत्रों के माध्यम से आम जनता से मतदान की अपील की जा रही है। इसी से प्रभावित होकर वे मतदान के लिए आई है। वे लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान कर रही हैं। 24 वर्षीय दिव्यांग कमल कुमार भी स्वीप कार्यकर्ताओं की मदद से मतदान के लिए आए। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। पूरी दुनिया की निगाह भारत के चुनावों पर रहती है। देश के नागरिकों का कर्तव्य है कि वे मतदान कर भारत का लोकतांत्रिक गौरव और बढ़ाए। बेरीनाग क्षेत्र में कई दिव्यांग मतदाताओं को डोलियों से मतदान केंद्रों तक लाया गया। मतदाता मतदान को लेकर बेहद उत्साहित थे। इस वर्ष स्वीप कार्यकर्ताओं के साथ ही एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेटों ने दिव्यांग मतदाताओं को बूथों तक पहुंचाने में मदद की।

chat bot
आपका साथी