पिथौरागढ़ में मैक्‍स वाहन खाई में गिरा, चार लोग घायल

पिथौरागढ़ जिले के अंतोड़ा क्षेत्र में बीते रोज एक मैक्‍स वाहन खाई में गिरने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति में सुधार है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2016 10:35 AM (IST) Updated:Wed, 17 Aug 2016 07:00 AM (IST)
पिथौरागढ़ में मैक्‍स वाहन खाई में गिरा, चार लोग घायल
पिथौरागढ़ में मैक्‍स वाहन खाई में गिरा, चार लोग घायल

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: बीते रोज डीडीहाट से दुनाकोट आ रहा एक मैक्स वाहन अंतोड़ा बैंड के पास खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। स्‍थानीय लोगों ने घायलों को डीडीहाट अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, बीते रोज एक मैक्‍स वाहन डीडीहाट से दुनाकोट आ रहा था। अंतोड़ा बैंड के पास चालक वाहन से नियंत्रित खो बैठा। इस कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। स्‍थानीय लोगों ने सेवा 108 की मदद से घायलों को डीडीहाट अस्‍पताल में भर्ती कराया।
पढ़ें: सेब से भरी यूटिलिटी टौंस में समायी, एक की मौत; दो घायल

घायलों की पहचान प्रकाश चंद्र जोशी (30 वर्ष) पुत्र भुवन चंद्र निवासी ग्राम वर्ना ऐरी, भरत सिंह (30 वर्ष) पुत्र रूद्र सिंह निवासी ग्राम बाया, कैलाश सिंह ( 25 वर्ष) पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम अंतोड़ा और भुवन चंद्र ( 61 वर्ष) पुत्र हरी दत्त निवासी ग्राम वर्ना ऐरी के रूप में हुई। डॉक्‍टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति में सुधार है।
पढ़ें:-रुड़की में कार ने महिला समेत दो को कुचला, एक की मौके पर मौत

पढ़ें:-मैक्‍स वाहन के हुए ब्रेक फेल, चालक ने चट्टान से टकराया वाहन, आठ घायल

chat bot
आपका साथी